Sigachi Industries ने 6 महीने के दौरान अपनी निवेशकों को 70% से भी ज्यादा के रिटर्न दे दिया है। अब रिपोर्ट के जरिए सामने आए की कंपनी का शेयर अब कई भागों में बढ़ने जा रहा है।
3 महीने में Sigachi Industries के शेयर में 38% से भी ज्यादा का उछाल आ चुका है। अब कंपनी का यह एक शेयर 10 भागों में बटने जा रहा है। 9 अक्टूबर को सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयर को ex स्प्लिट के रूप में करोबार करेंगी। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 0.39% की गिरावट के साथ ₹408.90 पर बंद हुए थे।
कंपनी ने दिया दो बार डिविडेंड
इन बीते 2 सालों के दौरान कंपनी ने अपने निवेशकों को दो बार डिविडेंड दिया है। कंपनी में दोनों बार ही प्रति शेयर पर ₹1 का डिविडेंड दिया है।
Sigachi Industries Share Price:-
कंपनी के शेयर का 1 साल का सबसे निचला स्तर ₹219.80 और ऊंचा स्तर ₹419.40 का है। कंपनी का मार्केट कैप 1261 करोड़ो का है। इस स्टॉक का आज तक का सबसे निचला स्तर ₹219.80 और ऊंचा स्तर ₹634 का है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर में लगभग 6.50 लाख शेयर का कारोबार हुआ था।
10 टुकड़ों में स्प्लिट होगा स्टॉक
कंपनी ने 8 सितंबर को बताए थे की कंपनी का एक शेयर अब 10 टुकड़ों में बटेगा। यह शेयर ₹10 के फेस वैल्यू के साथ 10 भागों में स्प्लिट होगा। जिसके बाद कंपनी के फेस वैल्यू मात्र रुपए एक ही रह जाएगी। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए 9 अक्टूबर तय की है।