Rupya Return

Trade karo earn karo

  • Latest News
  • Stock Market
  • IPO News
Reading: E-sharm कार्ड कैसे बनाएं? ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जाने इसकी पूरी जानकारी
Share
Aa

Rupya Return

Trade karo earn karo

Aa
  • Latest News
  • Stock Market
  • IPO News
Search
  • Latest News
  • Stock Market
  • IPO News
Follow US
Rupya Return > govt scheme > E-sharm कार्ड कैसे बनाएं? ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जाने इसकी पूरी जानकारी
govt scheme

E-sharm कार्ड कैसे बनाएं? ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जाने इसकी पूरी जानकारी

Deepak Jangir
Last updated: 2025/02/27 at 6:40 PM
Deepak Jangir 27/02/2025
Share
7 Min Read
SHARE

E-sharm कार्ड कैसे बनाएं? ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जाने इसकी पूरी जानकारी

Contents
E-sharm कार्ड क्या है?ई-श्रम कार्ड बनाने के फायदेई-श्रम कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेजई-श्रम कार्ड के लिए पात्रताE-sharm कार्ड कैसे बनाएं?मोबाइल से ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

ई-श्रम कार्ड भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए लागू किया गया है। यह एक विशेष पहचान पत्र है। इसे श्रम और रोजगार मंत्रालय ने 2021 में शुरू किया था। इसका मुख्य उद्देश्य देश के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और श्रमिकों का एक नेशनल डाटाबेस तैयार करना है ताकि उन्हें विभिन्न सरकारी योजना और सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके।

ए-श्रम कार्ड भारत सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है इस कार्ड के जरिए श्रमिकों को अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है अगर आप भी यह कार्ड बनाना चाहते हैं तो आइए E-sharm कार्ड कैसे बनाएं? ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? इससे संबंधित पूरी जानकारी दी गई है।

E-sharm कार्ड क्या है?

ई-श्रम कार्ड एक विशिष्ट पहचान पत्र है, जिसे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए तैयार किया गया है। इस कार्ड में श्रमिक का नाम, पैसा, पता, शैक्षणिक योग्यता, कौशल और पारिवारिक विवरण दर्ज किया जाता है। यह कार्ड भविष्य में श्रम विभाग द्वारा चलाई जाने वाली सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करता है।

ई-श्रम कार्ड बनाने के फायदे


1- ई-श्रम कार्डधारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत ₹200000 तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। अगर किसी दुर्घटना में आंशिक रूप से विकलांगता होती है, तो ₹100000 का कवर भी मिलता है।

2 ई-श्रम कार्डधारकों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाया गया है। इससे आवास योजना, पेंशन योजना, मुख्य स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा सहायता जैसी योजनाओं का लाभ मिल सकता हैं।

3 ई-श्रम कार्ड के जरिए असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों का एक राष्ट्रीय डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इससे सरकार को यह पता चलेगा कि कौन से क्षेत्र में कितने श्रमिकों और उनकी आर्थिक स्थिति क्या है।

4 ई-श्रम कार्ड से जुड़े बैंक खाते में सरकारी सहायता राशि सीधे भेजी जा सकती है, जिससे मिडलमैन और भ्रष्टाचार खत्म होता है।

5 सरकार भविष्य में ई-श्रम कार्डधारकों को पेंशन योजना और स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ने की योजना बना रही है, जिससे श्रमिकों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

6 ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों की कौशल की जानकारी दर्ज होती है, जिसे सरकार उन्हें योग्यता के अनुसार रोजगार और ट्रेनिंग के मौके देती है।

7 ई-श्रम कार्ड बनवाने में कोई भी फीस नहीं लगती है, इसका रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री होता है।

8 देशभर में कहीं भी काम करने पर यह कार्ड आपकी पहचान पत्र के रूप में काम करेगा, जिससे आपको बार-बार रजिस्ट्रेशन भी नहीं करना होगा।

ई-श्रम कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज

ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज नीचे दिए गए हैं

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ई-श्रम कार्ड के लिए पात्रता


ई-श्रम कार्ड उन्हीं लोगों के लिए जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, यानी वे लोग जिन्हें नियमित वेतन पीएफ (PF) या ESIC जैसी सुविधाएं नहीं मिलती है।

ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली श्रमिक जैसे- दिहाड़ी मजदूर, घरेलू कामगार, रिक्शा चालक, निर्माण कार्यकर्ता, स्ट्रीट वेंडर, किसान, मछुआरे आदि।

ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए EPFO और ESIC के सदस्य नहीं होने चाहिए।

E-sharm कार्ड कैसे बनाएं?

ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से फ्री है। ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए इसकी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताई गई है

Step 1: सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।(https://register.eshram.gov.in/)

Step 2: होमपेज पर आपको “सेल्फ रजिस्ट्रेशन” का विकल्प दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।

Step 3: अपना आधार नंबर भरना होगा। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे भरकर Verify करना होगा। अगर आपका मोबाइल आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो नजदीकी CSC सेंटर से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Step 4: अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति जैसी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी। अपना पता, राज्य जिला और पिन कोड भी दर्ज करें।

Step 5: आप कौन सा काम करते हैं (जैसे मजदूर, निर्माण कार्य, घरेलू कामगार आदि) उसके बारे में जानकारी देनी होगी। अपनी शैक्षणीयता योग्यता भी दर्ज करनी होगी।

Step 6: अपना बैंक खाता नंबर, बैंक का नाम और IFSC कोड दर्ज करना होगा। यह इसलिए जरूरी है ताकि भविष्य में योजनाओं का लाभ सीधे खाते में मिल सके।

Step 7: सभी जानकारी सही बनने के बाद सबमिट करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होते ई-श्रम कार्ड जनरेट हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

(ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए कोई भी दलाल या एजेंट की जरूरत नहीं है। आप खुद घर बैठे इस आसानी से बना सकते हैं।)

  1. E Shram Card Download 2025 : Important Links 
Download Click Here
Apply Click Here
join usWhatsApp || Telegram 
Official WebsiteClick Here

मोबाइल से ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

मोबाइल से ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करने का तरीका बहुत ही आसान है। नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।

Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल के ब्राउज़र में ई-श्रम पोर्टल पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर “Already Registered” या “Update/Profile Download UAN Card” का विकल्प मिलेगा, उसे पर क्लिक करें।

Step 3: ई-श्रम कार्ड बनाते समय जो मोबाइल नंबर डाले थे, वही नंबर डालें फिर एक OTP आएगा। OTP डालकर उसे लॉगिन करें।

Step 4: लॉगिन करने के बाद आपकी प्रोफाइल दिखेगी। वहां आपको “Download UAN Card” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

Step 5: ई-श्रम कार्ड की PDF मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगी। आप इसे अपनी गैलरी या फाइल मैनेजर में जाकर देख सकते हैं।

नोट
अगर पासवर्ड या OTP में दिक्कत आ रही है तो “Forgot UAN” या “Update Mobile Number” का विकल्प भी मिल जाएगा। PDF खोलने के लिए मोबाइल में PDF Reader होना जरूरी है।

TAGGED: E-sharm कार्ड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Top 10 Best Hospitals in the World 2025
  • E-sharm कार्ड कैसे बनाएं? ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जाने इसकी पूरी जानकारी
  • बिटकॉइन में तोड़े सारे रिकॉर्ड , पहली बार 94000 डॉलर के पार
  • instagram का पुराना पासवर्ड कैसे पता करें
  • जीमेल आईडी का पासवर्ड भूल गए हैं तो जीमेल आईडी का पासवर्ड रिसेट कैसे करें

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2025
  • February 2025
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023

Categories

  • app list
  • Business Ideas
  • Earn money
  • govt scheme
  • indain sale
  • IPO News
  • Latest News
  • loan
  • Stock Market
  • Tricktips

You Might Also Like

maharastr election 2024
govt scheme

किसान का कर्ज माफ होगा, बीजेपी के संकल्प पत्र में गरीबों और महिलाओं के लिए किए गए कई बड़े ऐलान

10/11/2024
PMFME Yojana 2024
govt scheme

इस योजना के तहत सरकार दे रही है 10 Lakh रुपए तक का लोन 35% की सब्सिडी के साथ

09/04/2024
govt scheme

Free scooty yojana:- सरकार दे रही है छात्रों को फ्री स्कूटी ,यहां से करें जल्दी आवेदन

12/03/2024
Copyright 2024 All Right Reserved
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?