सोलर सेक्टर से जुड़ी हुई कंपनी Solarium Green Energy Limited जल्द ही अपना SME IPO लॉन्च कर रही है। अगर आप शेयर बाजार में रुचि रखते हैं और निवेश करना भी पसंद करते हैं तो आप सभी के लिए यह सुनहरा मौका है।Solarium Green Energy Limited का नया आईपीओ 6 फरवरी को लांच होने जा रहा है। यह Solarium Green Energy Limited कंपनी सौर ऊर्जा सिस्टम्स की डिजाइनिंग, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस सेवाएं प्रदान करती है। इस IPO के जरिए कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं को गति देना चाहती है और अधिक ग्राहकों तक अपनी सेवाएं पहुंचाने की योजना बना रही है। इस कंपनी की रणनीति को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कंपनी की लिस्टिंग के दौरान निवेशकों को अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है।
Solarium Green IPO का पूरा विवरण
Solarium Green IPO ग्रे मार्केट में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहा है हालांकि अभी ग्रे मार्केट में यह है 13% से 15% के ऊपर ट्रेड कर रहा है लेकिन खुलने के दौरान यह है और भी अधिक तेजी से बढ़ सकता है। जैसा कि हमने पहले भी बताया है यह आईपीओ 6 फरवरी को निवेशकों के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है जिसके लिए कंपनी ने प्राइस बैंड भी तय कर दी है कंपनी द्वारा 181 रुपए से 191 रुपए प्रति शेयर प्राइस बैंड के रूप में तय की गई है। इसके अलावा इसके एक लोट साइज में 600 शेयर को शामिल किया गया है। इसके मुताबिक किसी भी निवेशक को इस आईपीओ में निवेश करने के लिए 114600 की न्यूनतम दासी का निवेश करना होगा तभी वह इस आईपीओ को खरीद सकता है। इसके अलावा Solarium Green IPO को सभी के द्वारा 10 फरवरी तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। 11 फरवरी को निवेशकों के बीच इस आईपीओ का अलॉटमेंट कर दिया जाएगा और जिस भी व्यक्ति को आईपीओ आलोट नहीं होगा उन्हें 12 फरवरी को रिफंड कर दिया जाएगा। Solarium Green IPO की लिस्टिंग 13 फरवरी 2025 को होनी है।
विवरण | जानकारी |
---|---|
IPO ओपनिंग डेट | 6 फरवरी 2025 |
IPO क्लोजिंग डेट | 10 फरवरी 2025 |
लिस्टिंग प्लेटफॉर्म | BSE SME |
इश्यू साइज | 55 लाख इक्विटी शेयर |
प्राइस बैंड | ₹181 – ₹191 प्रति शेयर |
लॉट साइज | 600 शेयर (₹1,14,600 न्यूनतम निवेश) |
लिस्टिंग डेट | 13 फरवरी 2025 |
इश्यू टाइप | बुक बिल्डिंग इश्यू |
फंड का उपयोग | कार्यशील पूंजी, विस्तार और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए |
कंपनी के बारे में (About Solarium Green Energy Ltd.)
Solarium Green IPO से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है लेकिन निवेश करने से पहले कंपनी के बारे में भी जान लेना अनिवार्य होता है तो मैं बताना चाहती हूं कि Solarium Green Energy Limited एक रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर कंपनी है, जो टर्नकी सोलर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। कंपनी का मुख्य फोकस सौर ऊर्जा सिस्टम्स की डिजाइनिंग, आपूर्ति, टेस्टिंग, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस पर है। यह घरेलू, औद्योगिक, वाणिज्यिक और सरकारी ग्राहकों के लिए सोलर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है।
Solarium Green कंपनी का मुख्यालय गुजरात में स्थित है और यह भारत में तेजी से बढ़ते ग्रीन एनर्जी सेक्टर में अपने इनोवेटिव सॉल्यूशंस के लिए जानी जाती है। पिछले कुछ वर्षों में इसने मजबूत ग्रोथ दिखाई है और अब IPO के जरिए अपने व्यवसाय को और विस्तार देने की योजना बना रही है।
IPO से जुटाए गए फंड का उपयोग (Use of IPO Funds)
Solarium Green Energy कंपनी के आईपीओ के द्वारा जो भी फंड प्राप्त होगा उसको लेकर कंपनी ने पहले से ही एक रणनीति बना ली है कि इस आईपी के जरिए प्राप्त फंड का किस तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा उसके आधार पर कंपनी के आईपीओ में निवेश से संबंधित एक सुरक्षा प्राप्त होती है ताकि निवेशकों को किसी भी प्रकार की हानि का सामना न करना पड़े। Solarium Green Energy IPO से मिलने वाले पैसों का उपयोग कई महत्वपूर्ण उद्देश्यों के लिए किया जाएगा:
- कार्यशील पूंजी की जरूरतें पूरी करने के लिए।
- कंपनी के बिजनेस ऑपरेशंस को बढ़ाने के लिए।
- नए प्रोजेक्ट्स में निवेश करने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए।
- सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए।
कंपनी का उद्देश्य IPO से मिले फंड के जरिए अपनी मार्केट पोजिशन को मजबूत करना और नई तकनीकों में निवेश करना है।
Solarium Green Energy का वित्तीय प्रदर्शन (Financial Performance)
निवेश करने से पहले किसी भी कंपनी की वित्तीय स्थिति का विश्लेषण करना बहुत जरूरी होता है। आइए देखते हैं कि Solarium Green Energy का पिछले कुछ सालों का परफॉर्मेंस कैसा रहा है:
वित्तीय वर्ष | राजस्व (Revenue in ₹ Cr.) | शुद्ध लाभ (Net Profit in ₹ Cr.) |
---|---|---|
FY 2023-24 | ₹177.80 करोड़ | ₹15.59 करोड़ |
FY 2024-25 (H1) | ₹81.99 करोड़ | ₹7.55 करोड़ |
कंपनी का राजस्व और लाभ पिछले कुछ वर्षों में स्थिर रूप से बढ़ रहा है, जो दर्शाता है कि इसकी बिजनेस रणनीति मजबूत है और यह निवेशकों के लिए एक आकर्षक अवसर हो सकता है।
निष्कर्ष (Final Thoughts)
Solarium Green Energy IPO उन निवेशकों के लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है, जो ग्रीन एनर्जी सेक्टर में संभावनाएं देख रहे हैं। कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन अच्छा है और यह रिन्यूएबल एनर्जी इंडस्ट्री में तेजी से आगे बढ़ रही है। हालांकि, यह एक SME IPO है, इसलिए निवेश से पहले जोखिम और संभावनाओं को अच्छे से समझना जरूरी है।
अगर आप इस IPO में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो मार्केट ट्रेंड, कंपनी का प्रदर्शन और अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह अवश्य ले क्योंकि शेयर बाजार पूर्ण रूप से जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश से पूर्व किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें।